नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। इसका इनाम उन्हें 2 प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में मिला। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले और तीसरे टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के चलते अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। अब वह अपने छोटे से करियर में 7 बार इस अवॉर्ड को जीत चुके हैं और उन्होंने इसी के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपने गुरू युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। यह भी पढ़ें- विराट कोहली-एमएस धोनी के ऊपर रोहित शर्मा, CSK स्टार ने चुना बेस्ट कप्तान युवराज सिंह ने भारत के लिए 58 टी20 मैच खेले, जिसमें 7 बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं अभिषेक शर्मा 59 मैचों में इ...