अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, T20 में की विराट कोहली की बराबरी
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा के बल्ले से गुरुवार को 'शतकीय तूफान' निकला। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 108 रन जुटाए। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 चौके और 11 सिक्स ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा। 26 वर्षीय अभिषेक ने सबसे छोटे फॉर्मेट में दसवां और T20I में तीसरा शतक लगाया। उन्होंने महज 30 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की। यह किसी भी भारतीय का T20I में सबसे तेज शतक है। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम (टेस्ट खेलने वाले देश) की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सिर्फ तीन प्लेयर ने 30 या उससे कम गेंदों में शतक लगाया है। अभिषेक से आगे तुर्किए के मोहम्मद फहद (29) और नेपाल के साहिल चौहान (27) ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.