नई दिल्ली, फरवरी 7 -- ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ फ्लॉप रहे। युवा ओपनर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गोल्डन डक का शिकार हो गया। जब खिलाड़ी पहली गेंद पर बिना रन बनाए आउट हो जाता है तो उसे गोल्डन डक कहते हैं। अभिषेक को अली खान ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया और भारतीय टीम को पहला झटका दिया। अभिषेक ने ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर आई पटकी हुई गेंद पर खड़े-खड़े हवाई फायर का प्रयास किया। हालांकि, डीप एक्स्ट्रा कवर में बाउंड्री पर मौजूद संजय कृष्णमूर्ति ने कैच पकड़ लिया।कोहली के शर्मनाक क्लब में एंट्री 25 वर्षीय अभिषेक ने विराट कोहली के एक शर्मनाक क्लब में एंट्री कर ली है। वह टी20 वर्ल्ड कप में गोल्डन डक का शिकार होने वाले चौथे भारतीय ओपनर बन गए हैं। मुरली विजय 201...