नई दिल्ली, जुलाई 28 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने तब से 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है, जो इंग्लैंड में आई। 25 वर्षीय अभिषेक जिम्बाब्वे दौरे पर तो बुरी तरह फ्लॉप रहे, जहां भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। उन्होंने जिम्बाब्वे में तीन टी20 मैचों में केवल 11 रन जुटाए। उनके इंटरनेशनल करियर में पहली बार ऐसा हुआ, जब लगातार चार पारियों में सिंगल डिजिट का आंकड़ा पार नहीं हो सका। अभिषेक के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कड़ा फैसला लेने की मांग की है। उनका मानना है कि अभिषेक के प्रदर्शन में गिरावट जारी रहे तो सिलेक्टर्स को टीम से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। उन्होंने साथ ही विकेटक...