नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे 'ज्यादा जोखिम, ज्यादा इनाम' की रणनीति पर चलने वाले खिलाड़ी का बीच में खराब प्रदर्शन करना अपरिपक्वता का संकेत नहीं है। आरोन ने कहा कि परिपक्व हुए बिना कोई भी दुनिया का नंबर एक टी20 बल्लेबाज नहीं बन सकता और उनके जैसे असाधारण खिलाड़ी को कुछ छूट मिलनी चाहिए। अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरू से लेकर आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंद पर नाबाद 135 रन बनाए जिससे उनकी टीम ने यह मैच 47 रन से जीता। इस सलामी बल्लेबाज की टी20 विश्व कप में शुरुआत निराशाजनक रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने लय हासिल कर ली थी। यह भी पढ़ें- अगली बार मेरे पिता को कैमरे पर दिखाइए; मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने की खास गुजारिश आरोन ने प...