प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। फूलपुर तहसील के अतनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार विश्वकर्मा को सिविल सेवा परीक्षा 2025 में तीसरे प्रयास में 650वीं रैंक मिली है। अभिषेक के पिता दयाशंकर विश्वकर्मा निर्माण निगम में सुपरवाइजर पद से करीब छह वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनकी मां रामसंवारी देवी गृहिणी हैं।अभिषेक ने 10वीं तक की शिक्षा गांव के नईमुद्दीन इंटर कॉलेज से पूरी की। उसके बाद ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। 2022 में हिमाचल प्रदेश स्थित एनआईटी हमीरपुर से बीटेक करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। उनका वैकल्पिक विषय मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) था। बड़े भाई उमेश विश्वकर्मा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। चाचा गुलाब चंद्र ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.