बस्ती, मार्च 28 -- छावनी। जिले के छावनी क्षेत्र निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को सपा ने लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची जारी किया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अभिषेक लखनऊ में रहकर छात्र राजनीति में सक्रिय है। यूनिवर्सिटी से वे पीएचडी कर रहे है। छावनी क्षेत्र के हियारुपुर गांव के मूल निवासी है। उनके चयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अभिषेक यादव, वरिष्ठ नेता लखनऊ पूजा शुक्ला, प्रिंस कुमार, विपुल यादव, रजत अग्रहरि, डॉ. हमजा बिलाल, सुधीर मौर्य, आकाश श्रीवास्तव, जतिन यादव, सतीश गुप्ता सहित अन्य ने बधाई दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...