गढ़वा, अप्रैल 24 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र अभिषेक कुमार गुप्ता प्रखंड टॉपर बने। वह टाटीदीरी गांव निवासी अशोक प्रसाद गुप्ता के पुत्र हैं। अभिषेक ने 451 (90.20%) अंक लाकर अपने विद्यालय व प्रखंड का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यालय के ही दूसरे स्थान पर रही अर्चना कुमारी ने 90 % अंक हासिल किया है। उनकी सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अभिषेक की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। अपनी इस उपलब्धि पर अभिषेक ने बताया कि वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों को देना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : इंजीनियर और डॉक्टर बनना चाहते हैं जिले के टॉपर उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों ने हमेशा उनके संदेहों को दूर किया और सही दिशा में मार्गदर्शन दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.