नई दिल्ली, मई 20 -- पश्चिम बंगाल के फालता चुनाव से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान के नाम वापस लेने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है। पार्टी ने 'पुष्पा' डायलॉग को लेकर तंज कसा और कहा कि जल्द ही अभिषेक भी झुकेंगे। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि फालता से टीएसमी ने किस नेता को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, 'कई लोगों ने 'पुष्पा' बनने की कोशिश की, लेकिन इस बार पुष्पा फुस्स हो गया। डायमंड हार्बर में इन सभी पुष्पा और उनके बॉस की तस्वीरें लगी होती थीं, जिन पर लिखा था 'AB झुकेगा नहीं'। लेकिन अब हर कोई झुक रहा है। AB का एजेंट भी झुक गया और अब AB भी झुकेगा।' यह भी पढ़ें- शुभेंदु सरकार ने केंद्र को सौंपी 120 ए...