कोलकाता, मई 31 -- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को 'घटिया' करार दिया है। टीएमसी सांसद ने अपने एक्स अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने एक महिला को हाइलाइट करते हुए आरोप लगाया है कि अभिषेक पर हमला करने वाली महिला बीजेपी से जुड़ी हुई है। तस्वीरों में महिला कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल के साथ नजर आ रही हैं। महुआ ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'घटिया बीजेपी - झूठ बेचना फैलाना बंद करिए। आम लोग टीएमसी पर हमला नहीं कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता, जिन्हें बीजेपी के टॉप नेताओं के साथ देखा गया है ऑन कैमरे अभिषेक बनर्जी पर पत्थरबाजी करते हु...