कोलकाता, मई 26 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास 'शांतिनिकेतन' में सोमवार को भारी गहमागहमी देखने को मिली। सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस की एक टीम उनके घर से एक बड़ा सिक्योरिटी मॉनिटर और हार्ड डिस्क लेकर निकली। यह पूरी कार्रवाई अभिषेक बनर्जी की Z-Plus सुरक्षा में हुई कटौती के कुछ दिनों बाद हुई है, जिससे राजनीतिक गलियारों और मीडिया में अटकलों का बाजार गर्म हो गया।क्या है पूरा मामला? सोमवार को अभिषेक बनर्जी के घर 'शांतिनिकेतन' में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पहुंचे। उनके अंदर जाने से पहले घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कुछ मिनटों के हाई-ड्रामा के बाद, पुलिस की टीम एक बड़ा कंप्यूटर/टीवी मॉनिटर और कुछ हार्ड डिस्क लेकर बाहर निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मौजूद पत्रकारों ने ...