अभिषेक बनर्जी के घर तड़के 3 बजे पुलिस की रेड, ताला तोड़ अंदर घुसी; खबर मिलते ही ममता भी पहुंचीं
कोलकाता।, जून 13 -- Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर आज सुबह-सुबह पुलिस पहुंची। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद उन्होंने ताला तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हुए। पूरे घर की तलाशी ली गई। इस समय पटुआपाड़ा स्थित घर के बाहर केंद्रीय बलों के जवान पहरा दे रहे थे। खबर मिलते ही ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं। सुबह करीब 8 बजे के बाद पुलिस घर से निकली और ममता भी वहां से चली गईं। घर से बाहर निकलने पर अभिषेक ने मीडिया से कहा, "उन्होंने ताला तोड़ा, अंदर आए और पूरे घर की तलाशी ली। हर चीज का रिकॉर्ड मौजूद है।" सूत्रों के अनुसार, सालबोनी थाने की पुलिस अभिषेक के घर पहुंची थी। महिला अधिकारी भी साथ थीं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस मामले के कारण यह कार्रवाई की गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.