अभिषेक बनर्जी आएं झारखंड, सुरक्षा व इलाज की करेंगे व्यवस्था : डॉ इरफान
रांची, मई 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि उनके घायल होने की खबर ने लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को व्यथित किया है। यदि किसी दबाव, भय या प्रतिकूल राजनीतिक माहौल के कारण उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई या उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हुई है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर आवश्यकता हो तो उन्हें झारखंड भेजा जाए। अभिषेक बनर्जी को झारखंड में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि एक घायल जनप्रतिनिधि के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा करना है। यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी का 36 साल पुराना 'हथियार' निकाल लाए अभिषेक, 2026 में 199...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.