पटना, जुलाई 10 -- BJP Bankipur Candidate: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा खाली की गई बांकीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव में कैंडिडेट बदल दिया है। भाजपा के घोषित पहले कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा बंटी ने नॉमिनेशन के 24 घंटे के अंदर पारिवारिक कारणों से चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया। अभिषेक बंटी के मैदान छोड़ते ही पार्टी ने मात्र 28 साल के नौजवान कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बना लिया है, जो शनिवार या सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 13 जुलाई को पर्चा दाखिल करने का आखिरी दिन है, जिस दिन जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी अपने जीवन का पहला चुनावी नॉमिनेशन फॉर्म भरेंगे। अभिषेक के मैदान छोड़ने के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। अभिषेक सिन्हा बंटी ने गुरुवार को ही नामांकन का पर्चा भरा था...