बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए जिला बुलंदशहर में तैनात दोएएसपी नगर और एएसपी देहात का स्थानांतरण कर दिया है। वर्ष 2022 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर का नया एएसपी देहात नियुक्त किया गया है। ​जिला ​बुलंदशहर में एएसपी देहात के पद पर कमान संभालने जा रहे अंतरिक्ष जैन मूल रूप से पंजाब के निवासी हैं। आईपीएस बनने के बाद एसपी के पद पर यह उनकी पहली तैनाती है। वहीं, कन्नौज से स्थानांतरित होकर आए पीपीएस अधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय को बुलंदशहर का नया एएसपी नगर बनाया गया है। ​जिले में अब तक एएसपी नगर के पद पर तैनात रहे शंकर प्रसाद को पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है। बता दें कि शंकर प्रसाद दिसंबर 2023 में जनपद में नियुक्त हुए थे। ​इसके साथ ही, करीब एक साल पहले बुलन्दशहर में तैना...