अभिषेक पांडेय जेआरएफ के लिए चयनित
सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- करौंदीकला। क्षेत्र के ग्राम अमरेमऊ निवासी अभिषेक पांडेय ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि परास्नातक की पढ़ाई कर रहे अभिषेक पांडेय, पुत्र अखिलेश पांडेय का यूजीसी-एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा में कानून विषय के जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के लिए चयन हुआ है। अभिषेक ने विधि स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की है। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में परास्नातक अध्ययन के दौरान उन्होंने जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। अभिषेक की इस उपलब्धि से परिजनों, गुरुजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- एनटीए परीक्षा में दिनेश कुमार महतो का असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुआ चयन लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.