नई दिल्ली, फरवरी 16 -- अभिषेक बच्चन अच्छे एक्टर होने के साथ बढ़िया बिजनस माइंड भी हैं। वह प्रो कबड्डी लीग के ओनर हैं, जयपुर पिंक पैंथर्स की फ्रैंचाइज है और इंडियन सुपर लीग टीम चेन्नइयन एफसी के को-ओनर हैं। इसके अलावा उन्होंने स्विगी, जेप्टो और नागिन सॉस में भी पैसे इन्वेस्ट कर रखे हैं। अब उन्होंने ग्लोबल बिजनस समिट में बताया कि नागिन सॉस, जेप्टो और स्विगी में पैसे लगाने का आइडिया उन्हें कैसे आया और पिता अमिताभ बच्चन से कैसे मदद मिल जाती है।कैसे बने नागिन सॉस के पार्टनर अभिषेक बच्चन ग्लोबल बिजनस समिट 2026 का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि वह नागिन सॉस का पार्टनर बनने का आइडिया घर बैठे आया था। अभिषेक बोले, 'नागिन सॉस मेरे घर ये बाई चांस ही आ गया। मैंने इसे टेस्ट किया और मुझे पसंद आया। मैं इसे बहुत यूज करता था फिर मैंने इस सॉस के पीछे काम कर रह...