आगरा, मई 17 -- कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 17 मई को लखनऊ में कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर की काता एवं कुमिते रेफरी एवं जज परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला कराटे संघ के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में आगरा प्रशिक्षक अभिषेक कुशवाहा ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय कुमिते जज-बी परीक्षा उत्तीर्ण की है। अभिषेक की उपलब्धि पर कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के चेयरमैन राहुल पालीवाल, अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, शीतल अग्रवाल ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- अभिषेक ने पास की कराटे रेफरी परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...