अभिषेक ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल
धनबाद, जुलाई 21 -- सिंदरी एसएल-2 निवासी अभिषेक सिंह ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर सिंदरी और झारखंड का नाम रोशन किया है। रविवार को डब्लूआरपीएफ यूनिवर्सल क्लासिक ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ्ट एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 हुई। इसमें देशभर से आए दिग्गज खिलाड़ियों के बीच अभिषेक ने दमदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। अभिषेक की इस जीत से परिवार, दोस्तों और पूरे सिंदरी में जश्न का माहौल है। जीत के बाद अभिषेक ने कहा कि इस सफलता के पीछे माता-पिता, कोच और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग है। उन्हीं के प्रोत्साहन से वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत पाया। यह भी पढ़ें- बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर वैशाली का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.