पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने को लेकर अभिषेक तिवारी को ने जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी और प्रदेश नेतृत्व के के प्रति आभार जताया है। अभिषेक लंबे समय से संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से की है। उअभिषेक तिवारी ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन ने उन पर विश्वास जताया है, इसके लिए वे कृतज्ञ हैं। नई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...