रांची, नवम्बर 28 -- रांची। मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग करने में सहयोग करने के मामले में आरोपी अभिषेक झा की डिस्चार्ज याचिका पर शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 6 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। इसी मामले में आरोपी इंजीनियर जय किशोर चौधरी की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई के दौरान कोई उपस्थित नहीं हुआ। उसकी याचिका पर सुनवाई 29 नवंबर निर्धारित की गई है। मामले में दोनों पर आरोप तय किया जाना है। इसी मामले में आरोपी पूजा सिंघल समेत चार के खिलाफ ईडी अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.