अभिषेक के मौत मामले में एमएलसी ने की शिकायत
गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में सर्जरी के बाद अभिषेक मद्धेशिया की मौत का मामला खत्म नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले की शिकायत नेशनल मेडिकल काउंसिल और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री से की है। उन्होंने कहा कि पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की गालब्लेडर सर्जरी के बाद मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा की गई सर्जरी के दौरान रक्त वाहिका कट गई। चिकित्सकों ने अभिषेक के शरीर के अंदर गाज-पट्टी छोड़ दी। शव को सील कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गाज-पट्टी शरीर में मिलने का उल्लेख है। इस लापरवाही के लिए सर्जरी करने वाले चिकित्सक और उनकी टीम जिम्मेदार है। युवक की मौत के बाद चिकित्सक समेत टीम अस्पताल छोड़कर भाग गई थी। निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना से अभिषेक का इलाज हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.