वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मराठी संत बाला भाऊ महाराज मेहकर बुलढ़ाना की 96 वीं पुण्यतिथि 'प्रणव अवतार महोत्सव' के रूप में शुक्रवार को मनाई गई। जंगमबाड़ी स्थित श्रीश्वासानंद आश्रम में इस अवसर पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुए। आश्रम में प्रात: छह बजे संत बाला भाऊ के चित्र का अभिषेक कर महापूजा हुई। इसके बाद आश्रम से दशाश्वमेध घाट तक पालकी में संत का चित्र एवं पादुका रखकर शोभायात्रा निकाली गई। पालकी को पीले रंग के वस्त्र से ढंका गया था। उसे गेदे के फूलों की माला से सजाया गया था। शोभायात्रा में वारकरी संप्रदाय के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला एवं पुरुष भक्त झांज, ढोल बजाते हुए भजन गा रहे थे। शोभायात्रा के पश्चात आश्रम में श्रीश्वासानंद महाराज की महाआरती हुई, इसके बाद भंडारा हुआ। जिसमें महाराष्ट्र सहित देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.