अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हुआ जानलेवा हमला, सिर फूटा; चोर-चोर के लगे नारे
नई दिल्ली, मई 31 -- Attack on Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जारी राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद रविवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला हुआ है। हुगली जिले के चंडीताला थाने के बाहर हुई इस हिंसक झड़प में कल्याण बनर्जी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के समय टीएमसी समर्थक अपने गिरफ्तार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपने थाने पहुंचे थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका आमना-सामना हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब टीएमसी समर्थक थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उग्र नारेबाजी शुरू कर दी और प्रदर्शनकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.