महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की मौत से यहां लोगों में उबाल है। कार्रवाई की मांग को लेकर सोनौली में लोग सड़क पर उतर आए। कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान प्रेम जायसवाल, बैजू यादव, संजीव जायसवाल, रवि वर्मा, राजू गुप्ता समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के हाथों में मोमबत्तियां थीं और न्याय दो-दोषियों को सजा दो जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। लोगों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण एक युवा की जान चली गई, जिसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार डॉक्टरों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.