अभिषेक की बल्लेबाजी विश्वस्तरीय थी., न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा- आप सिर्फ उनकी तारीफ कर सकते हैं!
वेलिंगटन, अक्टूबर 27 -- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 'विश्वस्तरीय बल्लेबाजी' की सराहना की लेकिन साथ ही उम्मीद जताई कि उनकी टीम पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के बाकी बचे दो मुकाबलों में वापसी करेगी। अभिषेक के 38 गेंद में 113 रन की बदौलत भारत ने मंगलवार को वेलिंगटन में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर शृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। मिचेल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''यह बेहद खास पारी थी। उनकी कुछ हिटिंग विश्वस्तरीय थी और यही वजह है कि वह अपने काम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।'' उन्होंने कहा, ''आप उनकी तारीफ ही कर सकते हैं और कह सकते हैं कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। निश्चित रूप से यह उनका दिन था और मुझे यकीन है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.