मेरठ, अप्रैल 30 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी अभिषेक आत्महत्या मामले में गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने गिरफ्तार आरोपियों को तत्काल जेल भेजने और फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और आरोपियों को बचाने के आरोप भी लगाए। इस दौरान मृतक के भाई ने थाने के मुख्य द्वार पर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उससे कैन छीन लिया। पुलिस ने सीटू, प्रियांशु की मां सुमन और प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार दोपहर जैसे ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना को तीन दिन बीत जाने के ...