नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भारतीय टीम प्रबंधन खराब फॉर्म में चल रहे तीन में से कम से कम एक बल्लेबाज को बाहर कर सकता है। इसके अलावा शीर्षक्रम में कई खब्बू बल्लेबाजों यानी लेफ्ट हैंडर्स को उतारने की अपनी रणनीति की भी समीक्षा करेगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी रियान टेन डोइशे और सितांशु कोटक ने यह संकेत दिये। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप सुपर 8 मुकाबले में भारत को 76 रन से हराया। अब भारत को अगले दोनों मैच जीतने होंगे लिहाजा टीम प्रबंधन को अभिषेक शर्मा (चार मैचों में 15 रन) और तिलक वर्मा ( पांच मैचों में 107 रन ) के प्रदर्शन पर विचार करना होगा। रिंकू सिंह भी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके हैं और 29 गेंदों में 82 .75 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाये हैं। यह भी पढ़ें- हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे... करारी हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया वाद...