लखीसराय, अप्रैल 12 -- चानन, निज संवाददाता। श्रम परिवर्तण पदाधिकारी अभिशेक रावत ने शनिवार को चानन बीईओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। शुक्रवार को बीडीओ प्रिया कुमारी द्वारा बीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। पिछले छह माह से बीडीओ ही बीईओ के प्रभार में थे। बीआरसी इटौन में बीईओ की जिम्मेवारी संभालने के बाद अभिशेक रावत ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना ही मेरा मूल मकसद है। स्कूल प्रधान के सहयोग से बेहतर षिक्षा के माहौल कायम किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...