आगरा, सितम्बर 11 -- शिक्षा संकाय आगरा कॉलेज में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, उप प्राचार्य प्रो. पीबी झा, प्रो. वीके सिंह, प्रो. एसके पाण्डेय, डॉ. रमा सिसोदिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राध्यापिका एवं छात्राध्यापकों ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. प्रीती माहेश्वरी, डॉ. ममता सिंह, दीक्षा शर्मा, डॉ. प्रिया कुलश्रेष्ठ, श्वेता पचौरी, बृजेश सिंह, डॉ. रंजना, आनंद शर्मा, डॉ. कल्पना शर्मा, राज प्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...