बरेली, मई 13 -- आंवला। नौ मई को आंवला थाना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अभिवादन न करने पर एक आरक्षी को 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भेजने के एसपी दक्षिणी ने आदेश दिए हैं।शनिवार को एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने थाना का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर और महिला अपराध से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। मालखाने, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस कार्य की समीक्षा की। थाना परिसर की स्वच्छता, बैरक और मेस व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।बताया यह भी पढ़ें- एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण कि निरीक्षण के दौरान कांस्ट...