अभिवंचित वर्ग के बच्चों में शिक्षा का अलख जगा रहा डीपीएस बोकारो का दीपांश
बोकारो, मई 25 -- समाज के अभिवंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो की ओर से संचालित विशेष विद्यालय दीपांश शिक्षा केंद्र के कक्षा एक के विद्यार्थियों में स्कूल बैग के साथ किताबें और स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन नन्हे विद्यार्थियों के बीच इनका वितरण किया। यह उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उनकी प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने शिक्षकों, माता-पिता व श्रेष्ठजनों का सदैव सम्मान करने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहते हुए नियमित योगाभ्यास आदि करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय का उद्देश्य दीपांश शिक्षा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.