रांची, मई 4 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में पेंशन, जमीन विवाद, प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई हुई। कई मामलों में डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम ने स्टांप चोरी के 47 मामले पकड़ेजमीन विवाद पर कार्रवाई सोनाहातू में राजस्व अभिलेख से छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए। ओरमांझी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने स्पष्ट कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भू-माफियाओं पर कड़ी नजर रखने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.