अभिलेख सत्यापन कोषांग बनाने का निर्देश
दरभंगा, जून 20 -- दरभंगा। लनामिवि के सभी अंगीभूत एवं संबंध कॉलेजों को अभिलेख सत्यापन कोषांग गठित करने का निर्देश दिया गया है। अध्यक्ष छात्र कल्याण की ओर से प्रधानाचार्यों को जारी पत्र के अनुसार स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नामांकन को लेकर यह निर्देश जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होनी है। ऐसे में कॉलेज अपने स्तर से अभिलेख सत्यापन कोषांग का गठन करें, जो नामांकन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की विधिवत जांच करेंगे। अभिलेख सत्यापन के बाद ही नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- अभिलेख सत्यापन कोषांग बनाने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.