फिरोजाबाद, मार्च 16 -- उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 29334 गणित विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत जिन पांच अभ्यर्थियों को फिरोजाबाद आवंटित हुआ था। उनके मूल अभिलेख का सत्यापन 18 मार्च को किया जाना है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार ने कहा है कि चंद्रजीत यादव, मुनीश कुमार, राजेश कुमार, रवि कांत यादव एवं विवेक चौहान 18 मार्च को सुबह 11 बजे मूल शैक्षिक अभिलेख के साथ में दफ्तर में उपस्थित हो जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...