बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी,संवाददाता। बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम नैनामऊ में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेखपाल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि अभिलेख में रास्ते के रूप में दर्ज गाटा संख्या के एक हिस्से पर गांव निवासी मुनेश्वर पुत्र रघुनाथ द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। मौके पर राजस्व निरीक्षक के साथ पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने को कहा गया, लेकिन आरोपित ने अपने पुत्रों करन व अर्जुन के साथ निर्माण हटाने से इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर निर्माण हटाने की बात कही गई, लेकिन पुलिस के जाने के बाद आरोप है कि निर्माण नहीं हटाया गया और राजस्व कर्मियों को झूठे मुकदमे में फंसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.