बदायूं, मार्च 9 -- क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम संगठन के आंतरिक सामुदायिक ऑडिटर्स विषय पर सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य प्रशिक्षक बीके सिंह एवं संजीव निगम ने सभी प्रतिभागियों को ग्राम संगठन स्तर पर महिलाओं को ऑडिटर्स के रूप में विकसित कर अभिलेख बेहतर ढंग से रखने के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समरेर, कादरचौक, म्याऊं, जगत, इस्लामनगर, उझानी, दातागंज क्षेत्र के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.