गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। जांच में अभिलेख उपलब्ध न कराने और विभागीय लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि पूर्व तैनाती के दौरान ग्राम पंचायत परसिया तिवारी, विकास खंड बड़हलगंज की जांच हेतु जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने राहुल गुप्ता पर कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार अर्द्ध वेतन पर जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही उन्हें खंड विकास अधिकारी, उरुवा कार्यालय से संबद्ध किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.