कुशीनगर, जनवरी 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत महुई बुजुर्ग में कराये गये विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच आगे न बढ़ पाने को लेकर डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत से जुड़े अभिलेख समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर ग्राम पंचायत सचिव का जनवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। हाटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुई बुजुर्ग निवासी धरनीधर उर्फ चुलबुल दूबे ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत दी थी। शिकायत में ग्राम प्रधान और सचिव पर कूड़ेदान केंद्र, विवाह भवन से बाबू लाल के दरवाजे तक इंटरलाकिंग, रामजानकी मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग, मानसरोवर, कुआं का चबूतरा निर्माण तथा हैंडपंप रिबोर में अनियमितता का आरोप लगाया था। इस प्रकरण की जांच के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.