जौनपुर, दिसम्बर 12 -- जलालपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। लहंगपुर गांव निवासी 27 वर्षीय रेलवे के गैंगमैन कंचन यादव की आत्महत्या के मामले में गहन जांच होगी। मौके से मिले सुसाइड नोट में जो बातें लिखी गई हैं उनमें कितनी सच्चाई है इसकी जांच के लिए उसकी पत्नी, ससुर, पत्नी के मामला और मौसा से भी पुलिस पूछताछ करेगी। साथ ही सुसाइड नोट कंचन ने ही लिखा है या किसी और ने इसकी पुष्टि के लिए विभागीय अभिलेखों से मिलान कराया जाएगा। परिजनों के अनुसार, कंचन की शादी करीब चार साल पहले ही दुहावर गांव निवासी विजय की पुत्री प्रियंका से हुई थी। शादी के बाद दोनों के रिश्ते अच्छे थे। एक ढाई साल की बेटी भी है। पत्नी रहती तो कंचन के घर ही थी, लेकिन कई बार उसका आना जाना अपने मामा के यहां भी था। ससुराल पक्ष के लोग कंचन से अक्सर पैसे की डिमांड करते थे। वह व्यवहार में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.