आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़,संवाददाता। संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) नवल किशोर ने अभिलेखों में हेराफेरी के गंभीर मामले का खुलासा होने पर तत्कालीन पटल प्रभारी विधिचंद यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। जेडी माध्यमिक नवल किशोर ने बताया कि श्री देवानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानशनिचरा रामगढ़ की जांच में पाया गया कि विद्यालय के अनुमन्यता से संबंधित मूल पत्र दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को गायब कर दिया गया और उसी दिनांक एवं पत्रांक पर एक नया पत्र तैयार कर बिना किसी अधिकारी की मार्किंग के पत्रावली में संलग्न कर दिया गया। इस नए पत्र में नामों में हेराफेरी पाई गई, जिससे स्पष्ट है कि किसी को अनुचित लाभ देने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि पूछताछ के दौरान विधिचंद यादव के बयानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.