मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बुधवार को विकास खंड परदहा के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थापना रजिस्टर, सर्विस बुक, योजनाओं की प्रगति, शिकायत पंजिका सहित मनरेगा पटल पर मनरेगा से संबंधित रजिस्टर, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पत्रावली तथा व्यक्तिगत पत्रावलियों की भी जांच की। शिकायत पंजिका का ठीक ढंग से रखरखाव नहीं होने पर उन्होंने संबंधित पटल सहायक एवं खंड विकास अधिकारी को इसे दुरुस्त कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकासखंड में स्थित अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रख रखाव तथा अभिलेखों से संबंधित मूल रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड के सभी एडीओ से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उसके अलावा अभिलेखों को ...