मधुबनी, मई 16 -- मो. माजिद हरलाखी। अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर दीपक कुमार ने शनिवार को बासोपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों एवं आम लोगों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन, अतिक्रमण, मापी, आवास योजना, जनगणना कार्य, राजस्व संबंधित मामलों तथा चल रहे सहयोग शिविर की स्थिति की समीक्षा की। एसडीओ ने अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल-खारिज मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से किया जाए। यह भी पढ़ें- 30 दिनों के भीतर आवेदनों का निष्पादन हर हाल में हो सुनिश्चित उन्होंने कहा कि...