बगहा, फरवरी 1 -- बगहा, हमारे संवाददाता। पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने शनिवार की देर शाम रामनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के रनिंग रजिस्टर, ओडी पंजी, तथा मालखाना के रख-रखाव की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण एवं अनुसंधान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। वही उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को मामलों में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ अनुसंधान पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थानाध्यक्ष रामनगर दीपक कुमार सहित उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के अद्यतन संधारण एवं थाना परिसर की स्वच्छता प...