लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय में आयोजित 13 दिवसीय पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरातत्व एवं सांस्कृतिक धरोहर विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास ने भीम बैठक, शैलाश्रयों के इतिहास, उनकी खोज और वहां प्राप्त प्रागैतिहासिक भित्ति चित्रों की ऐतिहासिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में डॉ. साधना व्यास ने सांस्कृतिक एवं पुरातात्त्विक धरोहर के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...