मेरठ, जून 1 -- बीआईटी ग्लोबल स्कूल में आयोजित ओपन नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में बिजौली के केडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों अभिराज शर्मा एवं यशराज शर्मा ने ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 12 स्कूल के करीब 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दोनों विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्रबंधक विशांत त्यागी, प्रधानाचार्य अंशू त्यागी एवं समस्त स्टाफ ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...