अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन एवं क्नवीकशन दर बढ़ाने को लेकर हुई बैठक
हाजीपुर, मई 24 -- शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुष्कर्णी सभागार में अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, मुख्य अभियोजक, अपर मुख्य अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, अभियोजन पदाधिकारी, विधि पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीएम द्वारा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अभियोजन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अभियोजन पदाधिकारियों एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय एवं प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने का निर्देश दिया। अभियुक्तों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने,गवाहों की उपस्थिति में तेजी लाने,आवश्यक एफएलसी रिपोर्ट एवं जख्म प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने तथा न्यायालयों में मामलों के प्रभावी संचालन पर विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.