लखीमपुरखीरी, जून 19 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को अभियोजन ने अपने अठारहवें गवाह को पेश कर उसके बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष ने गवाह से जिरह भी की लेकिन जिरह पूरी न पाने की वजह से कोर्ट ने जिरह जारी करते हुए शेष जिरह के लिए 19 जून की तारीख लगा दी। 19 जून को बचाव पक्ष गवाह से शेष जिरह करेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई बुधवार को थी। अभियोजन ने अपने अठारहवें गवाह के रूप में गुरप्रीत सिंह को पेश कर उसके बयान दर्ज कराये। बचाव पक्ष की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.