लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 14 आरोपियों के मामले में शनिवार को अभियोजन ने दो डॉक्टरों को पेश कर उनके बयान दर्ज कराये। बचाव पक्ष की दोनों गवाहों से जिरह भी पूरी हो गयी। मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिये 18 नवम्बर की तारीख नियत की है। 18 नवम्बर को अभियोजन अपना 33 वां गवाह पेश करेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शनिवार को सुनवाई थी। शनिवार को अभियोजन ने डॉ मनोज और डॉ ललित को पेश कर उनके बयान दर्ज कराये। बचाव पक्ष की दोनों ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.