लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- खीरी जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 14 आरोपियों के मामले में मंगलवार को अभियोजन ने अपने 33वें गवाह डॉक्टर मनोज वर्मा को पेश किया। बचाव पक्ष की गवाह से जिरह भी पूरी हो गई। मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिये 19 नवंबर की तारीख तय की है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस मामले में अभियोजन 32 गवाहों को पेश कर चुका है। वहीं, अभियोजन ने मंगलवार को 33वें ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.